- कॉलेज में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस व पूर्व-स्वतंत्रता दिवस
गुमला। विश्व आदिवासी दिवस और पूर्व-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कृषि में प्रौद्योगिकी की भूमिका से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे या घटेंगे?’ रखा गया था। विद्यार्थियों ने इस विषय के पक्ष और विपक्ष में अपनी-अपनी राय रखीं।
समापन टिप्पणी यह रही कि कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की बहुत ही अहम भूमिका है। नई-नई तकनीकों के आने और प्रौद्योगिकियों के विकास के कारण फसलों की उत्पादकता, रोजगार के अवसर के साथ किसानों की आय बढ़ी है। हालांकि जो सीमांत किसान हैं जिनके पास बहुत कम कृषि युक्त जमीन है। उनके लिए नई-नई तकनीकों को अपनाना कठिन है। उनमें शिक्षा का अभाव है, अतः उन्हें समय-समय पर प्रक्षिक्षण देने की आवश्यकता है।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायककर्ता डॉ. स्टेनजीन गावा एवं डॉ. के.एस. विजडम थे। इस प्रतियोगिता वंसिका श्री, हर्ष कुमार और लकी सोनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहें।
क्विज प्रतियोगिता के लिए दो-दो विद्यार्थियों के नौ जोड़ी थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘मात्स्यिकी विज्ञान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ थे। क्विज प्रतियोगिता के संचालक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि और डॉ. गुलशन कुमार थे। निर्णायककर्ता डॉ. मनमोहन कुमार और मिस विष्णुप्रिया थीं।
इस प्रतियोगिता के विजयी मोहमद तौसिफ अहमद और सौम्या कृष्णन, मनजीत कुमार और दीपक कुमार रजक, आदित्य कुमार और निकिता कुमारी की जोड़ी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहें।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन और एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. स्टेनजीन गावा, डॉ. प्रशांत जना, डॉ. के. एस. विजडम, डॉ. मनमोहन कुमार, डॉ. रोहिताश यादव, डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय, सुश्री विष्णुप्रिया, संजय नाथ पाठक सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj