रांची। भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उनके लम्बी उम्र की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj