लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष बने अमित शर्मा

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा बने। रांची के एक स्थानीय होटल में पदस्‍थापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 322 ए की जिलापाल सीमा बाजपेई थी। उन्होंने कहा कि‍ इस क्लब का शुभारंभ हुए दो महीना हुआ है। क्लब ने अलग पहचान सेवा कार्यों से बनाई है। सभी अच्छे कार्य करते जाए, मैं हमेशा साथ हूं।

इंस्टॉलिंग ऑफिसर राजीव लोचन ने सत्र 2024- 2025 के लिए नवनिर्वाचित पदधारियों और डायरेक्टर को शपथ दिलाई। क्लब के सचिव के रूप में मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, पीआरओ अल्तमश आलम, सदस्य चेयरपर्सन कुणाल जालान, सर्विस चेयरपर्सन पीयूष कुमार, एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक सिन्हा, क्लब डायरेक्टर अरूप नंदी, देवानंदन उरांव, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में शैलेश अग्रवाल का मनोनयन किया गया।

क्लब के नये अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण करने पर अमित शर्मा ने ‍ समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य करने का भरोसा दिलाया। आगामी कार्यकाल के लिए अपने विचार रखे। अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक  अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि‍ मेरे कम अवधि के कार्यकाल मे क्लब के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। इसकी वजह से मैं अपने कार्यकाल को पूर्ण रूपेण सफल कर पाया। मंच संचालन खुशबू अग्रवाल एवं धन्यवाद क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने किया। उन्होंने क्लब की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।

इंस्टालेशन कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट लायन सीमा बाजपेयी, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव लोचन, इमिडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार, शुभ्रा मजूमदार, कैबिनेट सेक्रेटरी शुभम बाजपेयी, रीजन चेयरपर्सन प्रेम शंकर मिश्रा, जोन चेयरपर्सन रतन अग्रवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, अनीता सुजीत कुमार, डायरेक्टर अरूप नंदी, देवानंद उरांव, तनुश्री पत्रा, प्रीति कुमारी, तलविंदर कौर, सोनल प्रिया, पलक अग्रवाल, राजविंदर सिंह, आशीष नेमानी, गणेश प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, रोहित अग्रवाल, राम बांगर, साहित्य पवन व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj