सीसीएल में अनुकंपा पर 100 आश्रितों को मिली नौकरी

झारखंड
Spread the love

  • पूरे कोल इंडिया में 424 लाभुकों को नियुक्ति पत्र का वितरण

रांची। सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष लोक अदालत सप्ताह आयोजित किया गया। यह 29 जुलाई से 3 अगस्त, 2024 तक चला। इस दौरान 3 अगस्‍त को सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कोल इंडिया के 10 महिला आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमे सीसीएल की श्रीमती नीतू कुमारी (बरका-सयाल क्षेत्र) और श्रीमती संतोसिनी बिसाई (एनके क्षेत्र) शामिल थीं। मौके पर विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

बताते चलें कि आज पूरे कोल इंडिया में 424 लोगों को अनुकंपा पर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के 100 आश्रितों को नियुक्‍त पत्र मिला। सीसीएल के रजरप्पा से 5, हजारीबाग से 13, कुजू से 8, अरगड्डा से 13, बरका-सयाल से 20, एनके से 7, पिपरवार से 5, ढोरी से 9, बीएंडके से 6, कथारा से 11, सीआरएस (बरकाकाना) से 1, मगध-संघमित्रा से 1 और आम्रपाली-चन्द्रगुप्त से 1 को नियुक्ति पत्र दिया गया। पूरे कोल इंडिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अपर सचिव श्रीमती रूपिंदर बरार, कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के साथ अन्य मौजूद थे।

ज्ञात हो कि सीसीएल सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुकंपा से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निपटारा के लिए विशेष ड्राइव चलाया गया था। इसके फलस्वरूप सीसीएल में 100 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सीएमडी ने नव आगंतुक सदस्यों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8