रांची। उड़ीसा हाई कोर्ट के जज डॉक्टर विद्युत रंजन सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड हाई कोर्ट के जज चंद्रशेखर का ट्रांसफर राजस्थान हाई कोर्ट में कर दिया गया है।
जानकारी हो कि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्ति हो गए थे। इसके बाद से मुख्य न्यायाधीश का पद खाली था।
बतातें चले कि न्यायमूर्ति सारंगी को उड़ीसा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में 27 साल की नियमित प्रैक्टिस पूरी करने के बाद 20 जून, 2013 को उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने कानून की लगभग सभी शाखाओं में मामलों का संचालन किया
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने 10 वर्षों से अधिक के कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति सारंगी ने 1056 से अधिक सूचित निर्णय लिखे हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय में न्याय प्रदान करने में काफी अनुभव प्राप्त किया है। उनके नाम पर विचार करते समय कॉलेजियम ने इस तथ्य को ध्यान में रखा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT