
मध्य प्रदेश। हैरान कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश से आई है, जहां रीवा में कुछ हैवानों ने जमीन विवाद में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध करने पर दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ दिया।
हालांकि समय रहते आस-पास के लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गयी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रीवा की घटना पर डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने कहा, पांडे परिवार में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। शिकायतकर्ता के ससुर खेत में रास्ता बना रहे थे। डंपर से मुरूम गिराये जा रहे थे। तभी दोनों महिलाएं उसमें दब गईं।
तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और लोगों की पहचान के लिए फुटेज जुटाई जा रही है। डीआईजी ने मामले में आदिवासियों के साथ अत्याचार जैसी बातों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में दोनों पक्ष सवर्ण हैं। आदिवासियों मामला जोड़ना बिल्कुल गलत है।
महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश कोई और नहीं, बल्कि ससुर और भजीते ने की। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। महिलाओं को जिंदा गाड़ने की घटना रीवा के हिनौता जोरौट गांव की है। कुछ दबंग लोग निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करा रहे थे। जमीन पर मुरूम डाली जा रही थी।
तभी दोनों पीड़ित महिलाओं ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। तभी डंपर चालक ने दोनों महिलाओं पर मुरूम डाल दी, जिससे दोनों जमीन में दब गए। जब महिलाओं को जमीन से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया, तो उनकी हालत खराब हो चुकी थी। थोड़ी भी देर होने से उन्हें बचा पाना मुश्किल था। दोनों बदहवास हो चुकी थीं।
ये है वीडियो
महिलाओं को जिंदा दफन करने के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT