
कुणाल कुमार
सरायकेला। जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दो दिनों में दो व्यक्तियों की सड़क हादसे में जान चली गई है। गुरुवार देर शाम सिनी-सरायकेला मार्ग पर उकरी मोड़ चांदनी चौक के समीप खड़े हाईवे (JH05BN-1954) में सिनी की ओर से आ रहे स्कूटी (JH05R-9361) सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान सरायकेला टिमनिया निवासी हीरालाल महतो के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान शंभू महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से शंभू महतो को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि बुधवार को ड्यूटी जा रहे एक युवक की सिनी मोड़ के समीप दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों युवक बड़गांव से लौट रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT