
रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर 14 जुलाई को साइबर हेल्पिंग नंबर 1930 और धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर जागरुकता और प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सीआईडी झारखंड से समन्वय स्थापित कर डालसा हॉल में किया।
इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार, डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, साइबर थाना से पंकज कुमार, संदीप कुमार, डालसा कर्मचारी एवं सभी कार्यरत पीएलवी उपस्थित थे। कमलेश बेहरा ने कहा कि साइबार फॉड की घटना दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इस एवज में यह जागरुकता कार्यक्रम-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार ने कहा कि आज का जागरुकता-सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन साइबर फॉड से बचने के लिए किया जाता है। साइबर फ्रॉड होने पर कैसे बचा जा सकता है? इसकी जानकारी सभी को लेना आवश्यक है।
साइबर थाना के संदीप कुमार ने साइबर क्राइम के प्रकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम किसे कहते है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों द्वारा साइबर क्राइम कम्प्यूटर के माध्यम से किया जाता है। बड़े-बड़े लोगों को ठगा जाता है। आये दिन झारखंड में इस तरह की घटना बढ़ रही है। जामताड़ा में इसकी अधिकता देखी जा रही है।
संदीप कुमार ने फिनांसियल फ्रॉड, यूपीआई संबंधित फ्रॉड, मैसेज संबंधित फ्रॉड, सोशल मीडिया संबंधित फ्रॉड, डिजिटल एरेस्टिंग फ्रॉड, फेक एकाउंट फ्रॉड, स्क्रीन सेयरिंग फ्रॉड, वाट्सएप, वीडियो कॉल फ्रॉड, एटीम क्लोनिंग फ्रॉड, ओ.एल.एक्स फ्रॉड के संबंध में विधिवत प्रशिक्षण उपस्थित लोगों को दिया।
साइबर थाना से आये संदीप कुमार ने साइबर फ्रॉड से किस तरह से बचा जाय, इसकी जानकारी दी। उन्होंने साइबर हेल्पिंग नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत करने की सलाह और जानकारी दी।
डालसा सचिव ने धन्यवाद दिया। उपस्थित सभी पीएलवी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने ब्लॉक एवं पंचायत और सुदूरवर्ती गांव में जाकर ग्रामीणों को भी जानकारी देने का निर्देश कार्यरत पीएलवी को दिया। इससे जागरुकता फैलेगी। लोग जागरूक होंगे। साइबर क्राइम से संबंधित पम्पलेट और लिफलेट बांटने को डालसा सचिव द्वारा कहा गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT