Update : देवघर में ढहा तीन मंजिला मकान, मलबे में फंसे सभी 7 लोग निकाले गए

झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघ जिले के बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया। मलबे में फंसे सभी 7 लोगों को निकाल लिया गया है। सुबह से ही बचाव और राहत कार्य हो रहा था।

जानकारी के घटना सुबह 6 बजे के आसपास घटी। देवघर में बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

सांसद डॉ निशिकांत दूबे घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ वहां पहुंचे। सांसद ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। उन्‍होंने 3 लोगों और एनडीआरएफ की टीम ने 1 महिला को बचाया है।

डीसी के अनुसार बहुमंजिला इमारत गिरने के दौरान फंसे लोगों का एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा अहले सुबह से रेस्क्यू किया जा रहा हैं। इस कड़ी में सुबह से अब तक सभी 7 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका हैं। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

डीसी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल दंडाधिकारी, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य, नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम व मीडिया के साथ राहत कार्य में जुटे सभी स्थानीय लोगों का आभार और धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT