मन की बात के विरोध में किसान सभा ने बजाया मांदर और नगाड़ा

झारखंड
Spread the love

लातेहार। किसान समन्वय संघर्ष समिति के देशव्यापी अह्वान पर जिले के चंदवा में झारखंड राज्य किसान सभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मन की बात कार्यक्रम का किसानों ने खेत खलिहान में मांदर और नगाड़ा बजाकर विरोध किया। पीएम मोदी ने जैसे ही मन की बात शुरू की, वैसे ही किसानों ने मांदर और नगाड़ा बजाना शुरू कर दिया।

इस कार्यक्रम में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा लातेहार जिला अध्यक्ष अयुब खान ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार मन की बात कर रही हैं, लेकिन किसानों की बात कब करेंगी। मन की बात के शोर को दबाने के लिए हम किसान मांदर और नगाड़ा बजा रहे हैं।

श्री खान ने कहा कि मन की बात में आधे से अधिक बात झूठ बोलते हैं। किसान हाड़कंपाती ठंढ में कृषि बिल को वापस लेने के लिए धरना दे रहें, लेकिन सरकार हठधर्मी छोड़ नहीं रही है। कृषि बिल से जमाखोरों को फायदा होगा। महंगाई बढ़ेगी। इसका लाभ कॉरपोरेट घरानों को मिलेगा। खामियाजा देश के लोगों को भुगतना पड़ेगा।

किसान देश के सभी लोगों के लिए लड़ रहे हैं। किसानों की लड़ाई में हम सभी साथ हैं। किसानों की बात मानें और कृषि बिल को रद्द करे। इस कार्यक्रम में बंधनु उरांव, देवनाथ उरांव, उमेश उरांव, बिरसा उरांव, पिचुआ उरांव, दिनेश उरांव, गनेश उरांव, रतनु उरांव, कार्तिक उरांव, इस्तेखार खान, धनेश्वर उरांव, पिंटू उरांव, नथुवा उरांव सहित दर्जनों किसान शामिल थे।