अ‎भिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के ‎रिश्तों को लेकर आई ये खबर

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बीते कुछ वर्षों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में हुई मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में भी दोनों एक साथ नजर नहीं आए थे। इससे लेकर इस खबर को लेकर पुख्‍ता मान रहे हैं। इस बीच इस कपल को लेकर फैंस के भी कमेंट आने लगे हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में तलाक की एक पोस्ट को लाइक किया, जिससे ऐश्वर्या और अभिषेक रिश्तों के लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन द्वारा तलाक से जुड़ी पोस्ट को लाइक करने की खबर वायरल हो गई। इनके फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते देखे गए।

एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या राय कहां हैं? दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों अच्छे कपल हैं। जोड़ी मत तोड़िए। इस बीच अभिषेक मुंबई में एक फुटबॉल मैच के दौरान पहली बार दिखाई दिए। अभिषेक कैजुअल्स में देखे गए और खिलाड़ियों से बात करने में बिजी थे। वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में अभिषेक बच्चन को हुडी पहने हुए खिलाड़ियों से बात करते और दूसरों को गले लगाते हुए देख सकते हैं। जैसे ही वीडियो शेयर किया गया, नेटिजन्स ने कमेंट किए और ऐश्वर्या के बारे में पूछा। तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लाइक किया। इसमें तलाक की कठिनाइ और ग्रे डाइवोर्स के बढ़ते चलन पर चर्चा की गई थी।

अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट को लाइक पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अकेले आने के कुछ दिनों बाद किया। लेखिका हीना खंडेलवाल ने एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था, जब प्यार आसान नहीं रह जाता। शादीशुदा जोड़े अब अलग हो रहे हैं। उनके इस फैसले की वजह क्या है और ग्रे डाइवोर्स क्यों बढ़ रहे हैं? अभिषेक ने इसी पोस्ट को लाइक किया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT