खोरठा म्यूजिक वीडियो ‘जुदाई’ में दिखेगा गोवर्धन और अनिशा का जलवा

मनोरंजन
Spread the love

कतरास (धनबाद)। नूपुर फिल्म्स के बैनर तले खोरठा म्यूजिक वीडियो ‘जुदाई’ बनाया जा रहा है। इसकी शूटिंग मलकेरा, कतरास और सिजुआ के विभिन्न लॉकेशन पर की गई। गाने में धनबाद और रांची के कलाकारों ने अभिनय किया।

अभिनेता गोवर्धन बाउरी और रांची की अभिनेत्री अनिशा सिंह के अभिनय का जलवा इस म्यूजिक वीडियो में दिखेगा। अन्य कलाकारों में खलनायक बाबू खान, प्रेम, राकेश, तूफान आदि भी नजर आयेंगे।

वीडियो निर्देशन स्टाररिंग अभिषेक और आरके रविन्द्र के द्वारा किया गया। निर्माता महावीर देशवाली, कैमरामैन अनिल रवानी, शंभु व आरडी कन्हाई हैं। तकनीशियन टीम धनबाद की है। गीत जल्दी ही नूपुर फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी।