कंपनी को खुदाई करने से पहले जिला प्रशासन से लेना होगा एनओसी

झारखंड
Spread the love

  • रांची उपायुक्त ने गेल लिमिटेड और डाक विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की

रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गेल लिमिटेड एवं डाक विभाग के विभिन्न मामलों से संबंधित मामलों की समीक्षा शनिवार को की। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में अपर समाहर्ता रांची रामनारायण सिंह, महाप्रबंधक गेल लिमिटेड, वरिष्ठ डाक अधीक्षक डाकघर एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गेल लिमिटेड के मामलों की समीक्षा

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा गेल लिमिटेड से जुड़े मामलों की समीक्षा कि गई। उपायुक्त ने महाप्रबंधक गेल लिमिटेड ने जानकारी दी कि रांची शहर में कई जगह ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस कारण खुदाई का कार्य भी हो रहा है। कई जगह गेल की गैस पाईप लाइन गुजरी है। गैस के रिसाव होने के कारण उन्हें खुदाई की जानकारी पूर्व से दे दी जाए, ताकि गेल का पाईप क्षतिग्रस्त नहीं हो। इससे गैस रिसाव नहीं होगा। उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया कि कोई भी कंपनी अगर खुदाई करती है, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देते हुए एनओसी जिला प्रसासन से अवश्य रूप से लें।

डाक विभाग से सम्बंधित समीक्षा

उपायुक्त ने डाक विभाग से सम्बंधित मामले की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ डाक अधीक्षक डाकघर से जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्य डाकघर, डोरंडा में ओवर ब्रिज निर्माण में कुछ जमीन मुख्य डाकघर डोरंडा की जा रही है। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि उन्हें अन्यत्र जमीन दी जा रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8