जमशेदपुर। टाटा स्टील ने भारतीय विमानन के अग्रणी जेआरडी टाटा की 120वीं जयंती 29 जुलाई को मनाई। भारतीय उद्योग के एक महानायक, जेआरडी टाटा की अद्वितीय विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती है।
उनके असाधारण जीवन और योगदान के सम्मान में, टाटा स्टील ने अपने कार्यक्षेत्रों में कई कार्यक्रमों और पहलों का आयोजन किया। जमशेदपुर के सोनारी हवाईअड्डे पर वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मेंटेरियल्स) डी बी सुंदरा रामम सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह में क्रॉस-कंट्री दौड़, रक्तदान शिविर, सीएसआर गतिविधियां और टाटा स्टील के विभिन्न स्थानों पर खेल आयोजन शामिल थे। झरिया में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पर्श केंद्र में क्रॉस कंट्री दौड़ और उपकरणों का वितरण किया गया। वेस्ट बोकारो में, महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि दी गई। अंतर-ग्राम पंचायत फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन किया गया।
इस दिवस के उपलक्ष्य में 27 जुलाई को गोपाल मैदान में एरो मॉडलिंग शो का भी आयोजन किया गया। शो में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे जिन्होंने इस अवसर का लुत्फ उठाया। शो में विभिन्न आकार और प्रकार के उल्लेखनीय मॉडल विमानों की शानदार प्रदर्शनी शामिल थी। शो के दौरान फन क्यूब, स्लो स्टिक और ट्विन इलेक्ट्रिक जैसे विमानों को उड़ाया गया।
टाटा स्टील सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने पिछले सप्ताह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में स्कूली छात्रों के लिए एक क्विज़ का आयोजन किया। प्रश्नों में जेआरडी टाटा के जीवन और कार्यों के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया था, जिसमें छात्रों को गंभीरतापूर्वक सोचने और अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाने की चुनौती दी गई थी। विजेताओं और पहले उपविजेता को टाटा स्टील के हेलीकॉप्टर में जमशेदपुर के आसपास हेलीकॉप्टर की सवारी कराई गई।
जेआरडी की विरासत उनकी अनूठी नेतृत्व शैली और सरल प्रबंधन शैली के कारण लाखों भारतीयों और दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करती है। एक अग्रणी एविएटर और परोपकारी, जेआरडी टाटा स्टील को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चेयरमैन भी थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8