- पौधा लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उसका संरक्षण करना है : डॉ सुदेश
- एक पेड़ मां के नाम का मूल उद्देश्य अपनी माँ का सम्मान करना : डॉ ब्रजेश
रांची। रांची विश्वविद्यालय के आईएलएस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आईएलएस में ‘एक पेड़ मां के नाम’ विषय पर संगोष्ठी सह पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई को किया गया। निदेशक डॉ एसएन मिश्रा ने इसकी अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने कहा कि पेड़ लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उसका संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संकट पर गंभीरतापूर्वक विचार हो रहा है। ऐसे में सभी लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से निश्चित पौधा लगाना चाहिए।
आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने वन महोत्सव के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की है। इसका मूल उद्देश्य है कि सभी अपनी-अपनी मां का सम्मान करें, क्योंकि मां का योगदान हम सभी के जीवन में बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। जिस दिन सभी युवा पर्यावरण को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने लगेंगे, तो काफी हद तक पर्यावरण को बचाया जा सकेगा।
आरयू के मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ बीपी सिन्हा ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण मानव जीवन संकट में है। हमें इससे बचना है तो पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें आगे आना होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन आईएलएस के एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हैप्पी भाटिया और धन्यवाद डॉ निशिकांत प्रसाद ने किया।
वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आईएलएस परिसर में जामुन, नीम, गुलमोहर, तरु लक्ष्मी, अर्जुन आदि के 62 पौधे अतिथियों एवं एनएसएस के छात्र – छात्राओं द्वारा लगाए गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएलएस के एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः रुक्मिणी, वेदांत, नीरज गुप्ता, अक्षत एवं अनुराग का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT