आरपीएफ ने ट्रेन से 7 लाख का गांजा किया जब्‍त, दो गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक सूरज पांडे व अन्य के साथ मिलकर फ्लाइंग टीम ऑपरेशन नार्कोस के तहत चेकिंग अभियान चला रही थी। इस क्रम में ट्रेन संख्या-15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्‍सप्रेस में चेकिंग के दौरान टीम ने एक व्यक्ति‍ को भारी बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठा था।

संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मोहित परासर (28-वर्ष, पिता-बिजेंद्र परासर, पता-कचहरी रोड, थाना कोतवाली नगर, जिला एटा, उत्तर प्रदेश) बताया। यह खुलासा किया कि उनके पास बैग में लिपटा हुआ मारिजुआना (गांजा) है। उसका एक अन्य साथी विकास कुमार सिंह (पिता-रूप नारायण सिंह, पता-बिस्मबारा, जिला बेतिया, बिहार) है। उसे निशानदेही पर अगली बोगी से पकड़ा गया। उसके पास से भी मारिजुआना (गांजा) की बरामदगी की गई।

तत्काल मामले की सूचना रांची के आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई। सूचना मिलने पर वे मौके पर उपस्थित हुए। आदेश के अनुसार उन दोनों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद मौके पर उनके बैग की जांच की गई। इस दौरान मिले पैकेटों का डीडी किट से परीक्षण किया गया। यह पॉजिटिव पाया गया। इस मारिजुआना के पैकेटों का वजन 14.4 किग्रा और अनुमानित मूल्य 7 लाख 22 हजार रुपये पाया गया। इसके बारे में दोनों कोई कानूनी अधिकार प्रस्तुत करने में विफल रहे।

अवैध गांजा को एक से दूसरे राज्य में ले जाना और लाभ के लिए इसकी बिक्री व तस्करी करना एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक अपराध है। इस बरामद सामग्री को सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर द्वारा जब्त कर लिया गया। पूछे जाने पर उन लोगों ने बताया कि वे इसे संबलपुर उड़ीसा से लेकर हटिया पहुंचे। उक्त गांजा को अपने निजी लाभ के लिए ऊंची कीमत पर उत्तर प्रदेश में बेचा जाना था।

सभी कानूनी औपचारिकताएं लागू करने के बाद हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को जब्त सामग्री और अन्य वस्तुओं के साथ जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया। आरपीएफ रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा फ्लाइंग टीम बनाई गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT