रांची समर्पण शाखा ने स्‍कूल में स्टेशनरी, कॉपी, पेन बांटे

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची समर्पण शाखा पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में 9 दिवसीय कार्यक्रम कर रहा है। यह 23 जुलाई तक चलेगा।

इस क्रम में चौथे दिन 19 जुलाई को शिक्षा का कार्यक्रम शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में किया गया। उनके सम्मान में बच्चों के बीच  स्टेशनरी, कॉपी, पेन इत्यादि ज़रूरत के समानों का वितरण किया गया। यह कार्य  मेट्रोल गली के पास स्थित केबी बालिका उच्च विद्यालय में 200 बच्चों के बीच इसका वितरण किया गया।

झारखंड प्रांतीय संयोजिका जनसेवा एवं राजनीतिक चेतना मीना टाईवाला भी मौके पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, चंद्रकला की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, संयोजिका कविता सोमानी, दीपिका मोतिका, पूजा जैन, कविता जालान, पायल जैन, चंद्रकला, कोमल झुनझुनवाला, कोमल पोद्दार उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT