हिन्दू धर्म पर टिप्पणी पर फूंका गया राहुल गांधी का पुतला

झारखंड
Spread the love

विक्की कुमार

गुमला। लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा हिन्दू समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने से आक्रोशित बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान विहिप व हिंदू जागरण मंच ने कहा कि पूरे विश्व में रहने वाले हिन्दू समाज से राहुल गांधी नाक रगड़कर माफी मांगे। अपनी जाति का प्रमाण पत्र दें।

पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रखंड अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सिर्फ 99 सीटें आई। कांग्रेस के टिकट पर कोई भी हिंदू आचार्य नहीं लड़ा। हिंदू हिंसक नहीं, बल्कि धर्म व राष्ट्र का रक्षक होता है। भगवान शिव, श्री राम और श्याम सुंदर ने दैत्यों का वध किया था। हिंदू तब युद्ध करता है, जब रावण मां सीता का हरण करता है।

हिंदू जागरण मंच के प्रखंड अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी कहकर सम्पूर्ण विश्व के हिंदू समाज का अपमान किया है और यह पहली बार नहीं है। देखा जाए तो 2010 में तत्कालीन गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था आज मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक और झूठा कहना, संसदीय बहस के दौरान भगवान की तस्वीरें लगाना, इसमें राजनीति जोड़ना, इस स्तर की बहस किसी भी तरह से विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देती है।

मौके पर अर्चना देवी, मंजू देवी,यशवंत केशरी, निरंजन कुमार, राहुल केशरी, शोभा देवी, जागेश्वर रौतिया, बुधराम नायक, मनोहार बड़ाइक, संतोष रौतीया, राजेंद्र गोप, छोटू रौतीय सहित हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT