विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत सचिवालय के सभागार में पंचायत मुखिया कौशल्या देवी की अध्यक्षता में सोमवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया कौशल्या देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मिलने वाले लाभ से आप सभी लाभान्वित हों।
ग्रामसभा में उपस्थित कई लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए फॉर्म भरा। इसमें बकरी, भैंस, गाय, बतख, जोड़ा बैल वितरण, कुकुट पालन शामिल है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य विकाश कुमार, ऐसा बीबी, विनोद बैठा, संगीता देवी, अखिलेश गुप्ता, फुलेंद्र पासवान, ललन राम, शिव कुमार, बालेश्वर कुमार, कुंदन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8