अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज में सत्र 2024-26 के नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह का आयोजन 4 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर अशोक, सुपिरियर सिस्टर रुथ खलखो एवं प्राचार्या सिस्टर रजनी ने किया। बारहवीं की विद्यार्थियों ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का संचालन किया।

मुख्य अतिथि फादर अशोक ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षित व्यक्ति सिर्फ स्वयं को नहीं वरन पूरे समाज को व्यवहार सिखाता है। लोग शिक्षित व्यक्ति के व्यवहार को स्वीकार करते हैं। उनका सम्मान हर जगह होता है।

सुपिरियर सिस्‍टर रुथ खलखो ने संत अन्ना धर्म समाज का विस्तृत परिचय दिया। संत अन्ना की सिस्टर द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों की कार्यशैली की विवेचना की।

प्राचार्या सिस्टर रजनी ने महाविद्यालय के आरंभ से वर्तमान समय तक के विकास को बताया। प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए शिक्षा का प्रदर्शन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का परिश्रम अति आवश्यक है। शिक्षक सुमित कुमार सिंह ने अनुशासन से सम्बन्धित आवश्यक नियमों से रूबरू कराया।

कार्यक्रम में सत्र 2023 के संकाय विज्ञान के टॉपर भागीरथ मुंडा, वाणिज्य संकाय की केहकशा प्रवीण और कला संकाय की टॉपर परिणीता टोप्पो को अभिभावक के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर् फरहान अख्तर और मिस फ्रेशर् पीहू कुमारी चयनित हुई। कार्यक्रम के आयोजन में सिस्टर सुषमा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं की महती भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *