चाईबासा। नक्सलियों के आज यानी बुधवार को कोल्हान बंद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 9 जुलाई की रात 12 बजे से 10 जुलाई की रात 12 बजे तक भाकपा माओवादियों ने कोल्हान बंद का एलान किया है।
बंद को देखते हुए तीनों जिले की पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। बंद से पूर्व मंगलवार को नक्सलियों ने किरीबुरू और मेघाहातुबुरू में पोस्टरबाजी की है।
दरअसल, भाकपा माओवादियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने पिछले दिनों प्रेस रिलीज जारी करते हुए बंद का एलान किया था, जिसमें 10 जुलाई को कोल्हान बंद की घोषणा की गयी थी। इसमें यह भी बताया था कि बंद से प्रेस, चिकित्सा, एंबुलेंस, बच्चों और मरीजों के अलावा इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा गया है।