Jharkhand : सरहुल की छुट्टी अब 24 मार्च को, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) में सरहुल की छुट्टी अब 24 मार्च को होगी। इसका आदेश कार्मिक विभाग के अवर सचिव ब्रज माधव ने 15 मार्च को जारी कर दिया। इसकी सूचना संबंधितों को दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजमाषा विभाग की अधिसूचना (संख्या-7624, दिनांक-05.12.2022) के द्वारा वर्ष 2023 में सरहुल के अवसर पर 23 अप्रैल, 2023 को एनआई एक्ट के तहत रविवारीय अवकाश घोषित है।

डॉ रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में सरहुल का पर्व 24 मार्च, 2023 (शुक्रबार) को मनाया जायेगा।

अतः वर्ष 2023 में सरहुल के अवसर पर 23 अप्रैल, 2023 (रविवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर 24 मार्च, 2023 (शुक्रवार) का एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना (संख्या-7624 दिनांक-05.12.2022) के शेष अंश यथावत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *