नागरमल मोदी सेवा सदन ने कडरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

झारखंड
Spread the love

रांची। नागरमल मोदी सेवा सदन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कडरू के सरना टोली स्थित सरना भवन में 14 जुलाई, 2024 को किया। शिविर का उद्‌घाटन रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ ने किया। सरना समिति कडरू मौजा ने संजय सेठ का अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर संजय सेठ ने सेवा सदन के साथ अपने अनुभव की चर्चा की। उन्होंने न्यूनतम शुल्क पर डायलिसिस एवं चलंत जांच का विचार दिया। सेवा सदन के अध्यक्ष अरूण छावछरिया एवं सदन के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सुनील रूंगटा ने शीघ्र ही कार्य रूप करने का आश्वासन दिया।

सदन के सदस्य पंकज पोद्दार को दवाई दोस्त की अवधारणा के लिए सम्मानित किया गया। इस शिविर में सदन के विभिन्न रोगों के वरीय चिकित्सक के साथ संबंधित पारा मेडिकल स्टाफ उपस्थित होकर अपनी निःशुल्क सेवा दी।

शिविर में आने वाले मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच इत्यादि की गई। शिविर में सेवा सदन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील रूंगटा, डॉ. अंजु कुमार, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने सेवाएं दी।

शिविर में सदन के अध्यक्ष अरूण छावछरिया, मेडिकल बोर्ड चेयरमैन अजय मारू, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी, कोषाध्यक्ष अरुण खेमका, उपाध्यक्ष रेखा जैन, सहायक सचिव वेद प्रकाश वागला एवं पवन शर्मा, आलोक तुलस्यान, वरूण जालान, अजय भंडारी, विनोद अग्रवाल उपस्थित थे।

सेवा सदन के आलोक तुलस्यान ने जानकारी दी कि इसी तरह का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण सप्ताह में दो दिन किए जायेंगे। शिविर के अंत में सरना समिति कडरू मौजा ने आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT