सरला बिरला विश्वविद्यालय और वर्मोंट विश्वविद्यालय में एमओयू

झारखंड
Spread the love

  • शैक्षणिक आदान प्रदान और शोध परामर्श होगा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूएसए के वर्मोंट विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। एसबीयू के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक और वर्मोंट विवि के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश गेरीमाला ने अमेरिका स्थित विवि परिसर में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वर्मोंट विवि के शिक्षक उपस्थित रहे।

एमओयू में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, परामर्श और शैक्षणिक आदान- प्रदान के बिंदु सम्मिलित हैं। इस एमओयू से दोनों विवि के छात्रों को वृहत् शैक्षणिक परिवेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकेगा।

एमओयू से दोनों विवि के विभिन्न विशेषज्ञों के सान्निध्य में छात्रों को नवीनतम और शोधपरक जानकारियां भी उपलब्ध हो पाएंगी। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और डॉ. प्रदीप वर्मा ने दोनों विवि के बीच हुए इस एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT