स्वास्थ्य मंत्री ने डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
जमशेदपुर। स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता संग भोले शंकर की शरण में पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बना रहे, सब खुशहाल रहें यही प्रार्थना है। झारखंड बाबा की नगरी है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम की जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। हमें गर्व है कि हम बाबा नगरी में रहते हैं।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह, प्रकाश मुखर्जी, नीतीश पोद्दार, जयंत, सोनू उपाध्याय, अरविंद रजक, राकेश दास, पिंटू महतो, राजू सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गौतम मंडल, पवन बिहारी ओझा, रवि शंकर आदि उपस्थित थे।