बालीगुमा की सुखना बस्ती में मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास, कही ये बात

झारखंड
Spread the love


जमशेदपुर। आज यानी शनिवार को जमशेदपुर की बालीगुमा सुखना बस्ती में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत बालीगुमा सुखना बस्ती (बरही-जमशेदपुर-बहरागोड़ा) पथ के 29 वें किलोमीटर में बड़ा नाला पर (3×10.6 मी. स्पैन) उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया।

इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह सूबे के खाद्य आपूर्ति एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि पुल का निर्माण 12 माह में पूरा किया जाएगा। इसकी लंबाई 31।80 मीटर, चौड़ाई 12।90 मीटर होगी। जब चुनाव के वक्त मैं यहां आया था, तो स्थानीय लोगों ने सुखना बस्ती स्थित पुल के निर्माण की मांग की थी।

आज शिलान्यास के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि जनता से किया हर वायदा को पूरा करूंगा।