नई दिल्ली। दुखद खबर रूस से आई है, जहां आसमान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी मॉस्को के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।
हालांकि, हादसे के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था लेकिन, विमान का संचालन कर रहे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई है।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह विमान गेजप्रोम एविया का था। गेजप्रोम, रूस में प्राकृतिक गैस की बड़ी कंपनी भी है।
अधिकारियों ने बताया कि विमान, मॉस्को के व्नूकोवो हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘द इनवेस्टिगेशन कमेटी’ ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।