लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने भोजन का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने सदर अस्पताल परिसर में आनेवाले मरीज, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के असहाय और निर्धन लोगों के बीच भोजन का वितरण 27 जुलाई को किया। मौके पर सि‍विल सर्जन डॉ प्रभात कुमार भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल ने क्लब के पदधारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि नर ही नारायण की सेवा है। जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। सभी लोगों को इस प्रयास का अनुसरण करना चाहिए।

पूर्व जिलापाल कमल अग्रवाल ने कहा कि क्लब लगातार सेवा का कार्य करती आ रही है। उन्होंने फ़ूड फॉर हंगर के परमानेंट प्रोजेक्ट करने  के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

बताते चलें कि सदर अस्पताल को नेषनल क्वालिटी एष्योरेंस स्टैंडर्ड अवॉर्ड मिलने पर कार्यक्रम से पूर्व क्लब के पदधारियों ने सि‍विल सर्जन डॉ प्रभात कुमार से मिलकर उन्हें बधाई भी दी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही उपयुक्त चिकित्सा सेवाओं की प्रषंसा की।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 400 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिलापाल कमल जैन, ज़ोनल चेयरमैन रतनलाल अग्रवाल, पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8