लायंस क्लब ग्लोबल ने 200 लोगों के बीच भोजन का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लायंस रोटी प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत रांची के अलबर्ट एक्का चौक में लगभग 200 लोगों के बीच भोजन का वितरण 22 जुलाई को किया। लायंस रोटी प्रोजेक्ट कार्यक्रम का उद्घाटन ज़िलापाल सीमा वाजपेयी, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, उप-जिलापाल सुभ्रा मजूमदार ने कि‍या। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ज़िला की ओर से पूरा सहयोग देने का वायदा किया। कहा कि खुशी है कि सावन मास के आरंभ में ही हमलोगों को इतना पुण्य कार्य करने का मौक़ा मिला।

क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े इस प्रोजेक्ट से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इसके लिए क्लब द्वारा शहर के अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य जगहों पर भोजन वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस प्रोजेक्ट से गरीब तबके के लोगों को काफी सहयोग मिलेगा। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमेन प्रमोद श्रीवास्तव की देख़रेख़ में हो रहा है।

क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की खुशी ही हम सभी की खुशी है। आगे भी जरूरतमंद के लिए कार्य किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने शामिल होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच खाने का पैकेट का वितरण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पीआरओ अल्तमश आलम, लीडरशिप चेयरमैन मोनिका गोयनका, जिला बुलेटिन एडिटर पूनम आनंद, जोन चेयरपर्सन रतनलाल अग्रवाल, रीजनल चेयरपर्सन जोन ए प्रेम मिश्रा, रीजनल चेयरपर्सन जोन बी बीजेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT