Jharkhand Weather : रांची। मानसून के सक्रिय होने के बाद पूरे झारखंड में बारिश में तेजी आई है। बारिश होने से तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी 3 जुलाई से लगातार दो दिन भारी बारिश होगी। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 2 जुलाई, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
3 से 5 तक सभी जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 3 से 5 जुलाई तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
6 से 8 तक कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 6 से 8 जुलाई तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश
राज्य के उत्तरी-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 3 और 4 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT