Jharkhand Weather : रांची से होकर गुजर रहा मानसून टर्फ, जानें असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची से होकर मानसून टर्फ गुजर रहा है। पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्‍य रहा। इसका असर कल यानी 24 जुलाई को भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 23 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर 24 से 26 जुलाई तक हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

27 से कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 27 और 29 जुलाई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिण, मध्‍य और उत्‍तरी-पश्चिमी भागों में 24 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT