
Jharkhand Weather : रांची। मानसून के दस्तक देने के बाद भी पूरे झारखंड में सामान तौर पर बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से तापमान में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 9 जुलाई, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
कल कुछ जगहों में बारिश
केंद्र के अनुसार 10 जुलाई को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
11-14 जुलाई तक कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 11 से 14 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
15 जुलाई को कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 15 जुलाई तक राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
10 जुलाई को वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 10 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
इन जिलों में भारी बारिश
- राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में 12 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिलेगा।
- राज्य के मध्य और निकटवर्ती मध्य भागों में 13 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT