रांची। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति डॉ विद्युत रंजन सारंगी को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ 5 जुलाई को दिलाई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ लेने के बाद हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने न्यायमूर्ति डॉ विद्युत रंजन सारंगी का झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारी व वरीय अधिवक्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT