जेसीआई रांची यूथ ने स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने शहर के सेंट एलॉयसिस उच्च विद्यालय में निःशुल्क दांत जांच शिविर लगाया। जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 1,000 छात्राओं का मुंह और दांत की जांच की गई। छात्राओं के मुंह एवं दांत की जांच ओरल डेंटल के विशेषज्ञ डॉ स्वाति प्रभात ने की। जांच के दौरान छात्राओं को मुंह एवं दांतों की देखभाल और रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया।

चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को मुंह और दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसकी रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रूप से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि मुंह और दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह व दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह और दांत में किसी प्रकार की बीकारी का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए। इससे पूर्व नि:शुल्क मुंह और दांत जांच शिविर को उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्राचार्य ने कहा कि ओरल डेंटल का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार के शिविर विद्यालय में लगाए जाने से निश्चित रूप से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। छात्राएं मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों से बचेंगे।

जेसीआई यूथ रांची की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने शिविर की सफलता के लिए डॉ स्वाति और चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य की विशेष सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT