जैन महिला जागृति ने मनाया वार्षिक उत्सव एवं सावन महोत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। दिगंबर जैन समाज की इकाई जैन महिला जागृति ने हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में 26 जुलाई को वार्षिक उत्सव एवं सावन महोत्सव मनाया। संस्था की मंत्री स्मिता पांड्या और पीआरओ रोमा लुहारीया ने बताया कि पिछले 3 साल से सावन महोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। जैन समाज की वरिष्ठ महिलाओं के मनोरंजन के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है।

वार्षिक महोत्सव में भूतपूर्व अध्यक्ष और मंत्री सभी को आमंत्रित किया गया है। उनका स्वागत और सम्मान अध्यक्ष मोनिका ठोलिया, उपाध्यक्ष प्रतिभा बड़जात्या, एकता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष अनुराधा सेठी, श्वेता छाबड़ा एवं अन्य सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता सेठी एवं मोनिका छाबड़ा ने किया । मंगलाचरण कियारा गंगवाल ने किया।

इस क्रम में विनीता सेठी के निर्देशन में मोनिका सोगानी, पूजा काला, नेहा गंगवाल, स्नेहा ठोलिया, सिल्की सेठी, राखी काला, खुशबू काला, ज्योति छाबड़ा और संस्था की सदस्यायों द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गेम्स भी साथ-साथ चलता रहा।

कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष एवं मंत्री और जय निवास जागृति के अध्यक्ष एवं मंत्री भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रीमती स्मिता पांड्या ने किया। जैन महिला जागृति पिछले 31 सालों से कई तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती आ रही है। इसमें ज्ञान दान, कन्यादान, औषधि‍ दान, जीव दया आदि प्रमुख हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT