Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 22 जुलाई, 2024

मेष

धन लाभ होता रहेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली नहीं करें। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से, परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्‍तेदारों या मित्रों से मिलन सम्भव है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है। फिर भी, दैनिक कार्यों में इसका असर नहीं पड़ेगा। यथार्थ पर कम अमल करेंगे। काल्पनिक बातें ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण जरूरी कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन या महत्‍वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें।

मिथुन

शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम लगेगा। आंख-माश्पेशी अथवा जोड़ों में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ऊर्जावान रहेंगे। कार्य विस्तार अथवा नवीन कार्यो की रूपरेखा बना सकते है, परन्तु शुरुआत आज नहीं करें।

कर्क

उधारी के व्यवहार यथासंभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आपपर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है। उधार लिया धन अथवा अन्य वस्तुओं को लौटाने का प्रयास करें। स्त्री-सन्तानों का सहयोग करें। विवेक से कार्य करें।

कन्या

मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी। स्वभाव में भी पल-पल में परिवर्तन आएगा। प्रतिस्पर्धी से सावधान रहें। कार्यों में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। किसी पर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा।

तुला

प्रातःकाल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भावना है। बनी बनायी योजनाओं में किसी के हस्तक्षेप से हानि एवं परेशानी होगी।

धनु

संतोषीवृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सामने सभी असवकी प्रशंसा करेंगे, परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यों में हानि की आशंका जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। आकस्मिक लाभ से खर्च चलते रहेंगे।

मकर

दिन शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे। थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते हैं। फिर भी, लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी।

कुंभ

किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में  लापरवाही नहीं करें। घर एवं बाहर का वातावरण सामान्य रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा, वही रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला से जुड़े लोग नए सृजन करेंगे।

मीन

रोजगार के लिए उत्तम समय है। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते हैं। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन लाभ कम होगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम अवश्य करें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8