भोपाल में इंदौर की डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर के सरकारी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ रेप का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल की है। 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का आरोप है कि बात करने के बहाने डॉ. राहुल कानाड़े उसे कोहेफिजा में फ्लैट पर लेकर गया। उसने वहां महिला को बंधक बनाकर रेप किया। मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

खबर के मुताबिक, महिला डॉक्टर और आरोपी डॉक्टर की दोस्ती 2014 में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जिसके बाद महिला डॉक्टर नौकरी के सिलसिले में इंदौर चली गई तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई।

कुछ महीने पहले दोनों की बातचीत दोबारा शुरू हुई है। जिसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर को बात करने के बहाने भोपाल बुलाया। वहां वह उसे कोहेफिजा में फ्लैट पर लेकर गया। जहां उसने महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।