Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 20 जुलाई, 2024

मेष

अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढ़ेगी। परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग मदद करने की कोशिश करेंगे। आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

कार्यों में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर मेहनत हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें।

मिथुन

कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क

सभी महत्‍वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह

मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियों से कार्य निकालना आसान  रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या

दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा। परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते हैं। नौकरी पेशा अधिक कार्य भार से थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी की सेहत खराब होने या महत्‍वपूर्ण कार्य से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा।

तुला

धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने से घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी। फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

वृश्चिक

एकांतवास करना पसंद करेंगे। सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा। थोड़ा संयम रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा प्रभावित रहेगी।

धनु

मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। आसपास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे। ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। अधिकारी वर्ग कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते है। परिवार में भी सक्रि‍य रहेंगे।

मकर

सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार संभव है।

कुंभ

ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। फिर भी आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी।

मीन

किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा। पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8