Good News : अब मोबाइल पर पा सकते हैं श्रावणी मेला से जुड़ी हर जानकारी

धर्म/अध्यात्म झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

देवघर। श्रावणी मेला में झारखंड के देवघर आने वाले भक्‍त और श्रद्धालुओं के लिए अच्‍छी खबर। सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं बाबा नगरी में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी जानकारी अपने मोबाइल पर ले सकते हैं।

राजकीय श्रावणी मेला, 2024 शुरू हो गया है। इसके पहले दिन और पहली सोमवारी को प्रातः 4.07 से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण शुरू हुआ। रात से जलार्पण को कतारबद्ध श्रद्धालुओं की लाइन अहले सुबह बरमसिया चौक तक पहुंच गई।

राजकीय श्रावणी मेला, 2024 कई मायनों में खास है। इस कड़ी में श्रद्धालुओं को राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाएं बाबा नगरी में उपलब्ध करायी जा रही है। इसके तहत बाबा बैद्यनाथ एप का निर्माण किया गया है।

इस एप के माध्यम से श्रावणी मेला से संबंधित जानकारी, श्रद्धालुओं की वास्तविक कतार, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी मिल सकती है। मेला से संबंधित हेल्पलाईन नंबर, आवासन, पर्यटन स्थल आदि प्रकार की कई जानकारी भी एप के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

इस एप्प के माध्यम से श्रद्धालुओं को उनसे जुड़ी सभी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसे गूगल प्‍ले स्‍टोर एप से डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT