राज्यपाल से मिले गोमिया विधायक, इन बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने रांची स्थित राज भवन में 5 जुलाई को भेंट की। राज्यपाल को विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया। इसपर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (धनबाद), सिंदरी विधान सभा अंतर्गत बलियापुर प्रखंड में स्थित पर्जन्य बी.एड कॉलेज से संबंधित विषयों की ओर ध्‍यान आकृष्ट कराया।

विधायक ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय (गोमिया) में झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र स्थापित करने, गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया, कसमार और पेटरवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों को उत्क्रमित करने की पहल करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT