अनियंत्रि‍त होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया थाना अंतर्गत गोमिया कथारा मुख्य सड़क पर हजारी मोड़ स्कूटीव हॉस्टल के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि गोमिया थाना के हजारी पंचायत गरबाडीह निवासी जगदीश यादव और तेजू यादव बाइक से गोमिया की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही किसी गाड़ी से चकमा खाकर अनियंत्रित हो गए। सड़क किनारे पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पाते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस 108 द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।