- मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा और राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया कार्यक्रम
रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘आइए धन्यवाद करे माता पिता का’ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में 21 जुलाई को हुआ। इसकी शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सूरत से आए भावीन जे शाह थे।
शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने स्वागत करते हुए समर्पण शाखा की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी अखिलेश झा ने समर्पण शाखा, युवा मंच के सामाजिक कार्यों का सराहा। समाज के लिए खुले दिल से आगे आकर काम करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा एवं उद्घाटनकर्ता प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता थे। दोनों अतिथियों ने कार्यकम एवं समर्पण शाखा द्वारा लगातार जनमानस के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। सेवा के कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना की पूर्व संध्या पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र किया गया। गोविंद मेवाड़ा, नंदकिशोर अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, राकेश मोदी, अभिषेक अग्रवाल, स्व: विनय जालान की धर्म पत्नी श्रीमती सुमन जालान को सम्मानित किया गया। कार्यकम के सौजन्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 500 से ज़्यादा लोग शामिल हुए। कायर्कम का संचालन सचिव शुभा अग्रवाल और धन्यवाद संयोजिका विनिता बियानी ने किया। वक्ता का परिचय शाखा सदस्य कोमल झुनझुनवाला ने कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिहानी, सचिव शुभा अग्रवाल, सभी पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, सभी युवा सदस्यों का योगदान रहा। अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी सौजन्यकर्ताओं, शाखा सदस्यों का आभार जताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT