
- गुरु नानक स्कूल में नशा उन्मूलन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में 9 जुलाई, 2024 को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में नशा उन्मूलन पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, विषेषज्ञ मध्यस्थ पी.एन. सिंह, लाईफ सेवर्स एनजीओ के अतुल गेरा, गुरु नानक स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाए, पीएलबी संगीता देवी, शारदा देवी, बबिता देवी, फुलेश्वरी देवी एवं राजा वर्मा व अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने मानव औषधियां और मनःप्रभावी पदार्थ-1985 के अधीन अफीम, गांजा, हिरोइन, ब्राउन शुगर का व्यापार और अफीम की खेती करने से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी। औषधि और प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इसके अलावा एनडीपीएस, एनसीबी और संविधान के अनुच्छेद – 47 के संबंध में फोकस किया।
मध्यस्थ पी.एन. सिंह ने कहा कि नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है, जो समाज में आम है। अच्छी शिक्षा के अभाव में लोग कम उम्र में ही नशा जैसे अन्य शारीरिक परिणामों का शिकार हो जाते हैं। आजीवन नशे की लत में रहते हैं। नशा मुक्ति का अर्थ होता किसी व्यक्ति या समाज को नशे से मुक्त करना, अर्थात् नशे का सेवन करने से बचाव या उसकी नशा को दूर करने का प्रयास है।
सीआईडी (डीएसपी) श्रीमति नेहा बारला ने कहा कि नशा की चपेट में आकर नशीली पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग अपने अनमोल जीवन को नष्ट कर रहे हैं। नशा से पूरा घर-परिवार बर्बाद हो जाता है। नशा की रोकथाम के लिए कई कार्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।
लाईफ सेवर्स के अतुल गेरा द्वारा भी नशा उन्मूलन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने नशा से होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न कर मनुष्य स्वस्थ रहता है। नशा शरीर की गुणवत्ता को समाप्त कर देता है। इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। नशा से परिवार का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति होता है, जिसकी भरपाई कदापि नहीं की जा सकती है।
छात्र-छात्राओं को 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। साथ ही, नये कानून के संबंध में जानकारी दी गई। उनके बीच नशा से संबंधित और नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट का वितरण भी किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT