रांची। अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारी संघ की झारखंड इकाई के बैनर तले 27 और 28 जुलाई, 2024 को कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची के एवीएन ग्रैंड होटल में आयोजित इस कार्यशाला में झारखंड के एससी, एसटी, ओबीसी संगठन के सदस्य और नेताओं ने भाग लिया। झारखंड के विभिन्न जिलों से आएं लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यशाला का लाभ उठाया।
कार्यशाला में बाबा साहब, भगवान बिरसा मुंडा और बाबा ज्योतिबा फुले के सिद्धांत और विचारों को बताया गया। तनाव को नियंत्रण करने के टिप्स दिए गए। संगठन का महत्व और नेताओं के कार्य की जानकारी दी गई। बैंक में व्यवसाय को बढ़ावा देने और बाजार में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने, लीडरशिप, नेतृत्व और टीम भावना से काम करने, बैंकिंग नियमों के अनुसार अपने कार्यों को सतर्कता के साथ निष्पादन करने और शाखा का प्रबंधन करने पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला में श्रीमती दयामनी बारला, अध्यक्ष चंद्रिका राम, महासचिव अरुण जॉन प्रबल, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा, सुश्री निशा मिश्रा, बिनित लकड़ा, उप महासचिव मनीष नारायण, उपाध्यक्ष प्रकाश उरांव, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष अजय कुजूर, संयुक्त महासचिव प्रकाश रुंडा, कार्यकारिणी सदस्य मो. अली हसन, सुरेश भगत, मनीष मिंज, मनीष कुमार, सहायक महासचिव बिंदेश्वर प्रसाद, सहायक महासचिव भारत लाल ठाकुर और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8