देवघर। झारखंड के देवघर जिले में तीन मंज़िला मकान गिरने को लेकर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
देवघर में 7 जुलाई की सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दूबे भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में काफी मदद की।
डीसी ने बताया कि जिले के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अहले सुबह बहुमंजिला इमारत के गिरने से मलबे में फंसे हुए सभी 7 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसी ने कहा कि इस घटना में घायल व मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहयोग के रूप में मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। सांसद ने कहा कि 3 मृतकों के परिजनों को दुर्घटना राहत कोष से 1-1 लाख की राशि दी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT