रांची विवि के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में 16 स्वयंसेवकों का चयन

झारखंड
Spread the love

रांची (झारखंड)। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेलकूद विभाग की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रत्येक वर्ष पांच स्‍थानों पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर और नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर सेंट्रल जोन-2021 का आयोजन 15 नवंबर से 26 नवंबर, 2021 तक पटना में किया जा रहा है। इसमें झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एनएसएस के 200 स्वयंसेवक शामिल होंगे।

रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के लिए 9 अक्टूबर को आरयू के दीक्षांत मंडप में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी के लगभग 140 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के स्वयंसेवकों के लिए कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने अपना संदेश भेजा। इसे कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने पढ़ा।

अपने संदेश में कुलपति ने कहा कि शिविर से चयनित होकर स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (सेंट्रल जोन) में शामिल होंगे। वहां से चयनित होकर नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजपथ पर परेड में शामिल होना गौरव की बात है। शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के कारण विश्वविद्यालय और राज्य भी गौरवांवित होता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। सभी को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अनुशासन, साहस एवं देशभक्ति का जज्बा प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि आप अपने अच्छे परेड और साक्षात्कार से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होकर अपने परिवार एवं विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि परेड करने में पूरे शरीर में तालमेल बहुत जरूरी है। एकरूपता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन करने से स्वयंसेवकों में उत्साह एवं स्वाभिमान का भाव विकसित होता है।

एनएसएस के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में स्वयंसेवकों का चयन परेड का प्रदर्शन, साक्षात्कार एवं कला के विधाओं के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में से रांची विश्वविद्यालय के 16 स्वयंसेवकों (8 पुरुष एवं 8 महिला) का चयन किया गया है। इसकी सूची एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशालय भेजा जा रहा है। पटना में  26 अक्टूबर 2021 को राज्यस्तरीय परेड चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। राज्यस्तरीय चयन के माध्यम से पूरे झारखंड के 30 स्वयंसेवकों (15 पुरुष एवं 15 महिला) का चयन सेंट्रल जोन के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए किया जाएगा।

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में डॉ ज्ञान कुमार सिंह एवं डॉ गणेश चंद्र बास्के के मार्गदर्शन में परेड कराकर स्वयंसेवकों का चयन काफी बारीकियों से किया। इसका परिणाम बाद में जारी होगा। परेड चयन शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ सुषमा एक्का, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ मगडली खलको, डॉ पम्पा सेन विश्वास, डॉ कंचन कुमारी, डॉ विद्याशंकर, डॉ हेमंत कुमार, डॉ भारती खाखा, डॉ सुब्रतो सिन्हा, करण मिंज, डॉ बीएन हजाम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर आनंद, राहुल कुमार साहू, प्रिंस तिवारी, रोजी शर्मा, रूपम मिश्रा, किशोर लकड़ा, आकाश दुबे, शिवानी अग्रवाल, नेहा कुमारी, गगन कुमार महतो आदि का योगदान रहा।