डालसा ने रथ मेला में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार और सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

रांची। डालसा ने जगन्नाथपुर रथ मेला में ‘विधिक जागरुकता कार्यक्रम’ का आयोजन 16 जुलाई को किया। इसमें पीएलवी संगीता सिंह, संगीता देवी, नीतू देवी एवं पींकु कुमारी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार और सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पीएलवी ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या में न्याय प्राप्त करने के विषय में जानकारी दर। उन्होंने मेला देखने आये लोगों को नालसा 10 स्कीम के विषय में बताया। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

पीएलवी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे-बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। उन्हें उचित शिक्षा देकर पहले अपने पैरों में खड़ा करें। बाल श्रम पर कहा कि बाल श्रम अपराध है। डायन बिसाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डायन बिसाही अंधविश्वास है। जागरुकता के माध्यम से डायन बिसाही की घटना को कम करना डालसा का मुख्य उद्देश्य है।

पीएलवी संगीता देवी और संगीता सिंह ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास एवं अन्य सरकार के द्वारा दिये जानेवाले लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।

पिंकु कुमारी ने लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं। इससे आपको समय व धन की बचत होगी।

लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, विवाहोत्तर प्रताड़ना के वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जाता है।

डालसा के पीएलवी के द्वारा राहगीरों व आगंतुकों के बीच पम्पलेट तथा लिफलेट का वितरण भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT