Jharkhand : मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने दिया इस्‍तीफा, जल्‍द शपथ लेंगे हेमंत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से 3 जुलाई को राजभवन में भेंट की। चम्‍पाई ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र समर्पित किया। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा (माले) के नेता व विधायक के साथ झारखंड में अपने नेतृत्व में सरकार गठन के लिए दावा प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर उन्होंने विधायकों की सूची भी समर्पित की।

राजभवन के पास मीडिया से बात करते हुए मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने कहा कि हमारे गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया। हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है।

इससे पहले सुबह सत्‍ताधारी दलों के विधायकों की बैठक हुई थी। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। निर्णय के आलोक में ही मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने राजभवन पहुंचकर अपना इस्‍तीफा सौंपा। हेमंत सोरेन के जल्‍द शपथ लेने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT