कार्डधारियों को राशन दुकान से मिलेगा चीनी और नमक

झारखंड
Spread the love

  • चीनी और नमक का ससमय उठाव व वितरण नहीं करने पर होगी कार्रवाई
  • जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकान और गोदाम का किया निरीक्षण

रांची। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-झारखंड राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक प्रदीप भगत ने 15 जुलाई को कांके निगम गोदाम एवं प्रखंड की विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में गोदाम में भंडार पंजी एवं आगत पंजी 12 जुलाई तक संधारित पाई गई। पंजी के अनुसार 1898 बैग चावल और 1778 बैग गेंहू उपलब्ध होने चाहिए थे। गोदाम में रखे खाद्यान्न का मिलान करने पर भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में चीनी एवं नमक भंडारित पाये गए। सहायक गोदाम प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि युद्ध स्तर से नमक का डोर स्टेप डिलीवरी करायें। जिन डीलरों ने चीनी मद में राज्य खाद्य निगम के बैंक खाते में राशि जमा कर दिए हैं और भंडार निर्गमादेश कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा चुका है, उनका चीनी युद्व स्तर से डीएसडी करायें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चीनी एवं नमक ससमय उठाव एवं वितरण नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कांके के जन वितरण प्रणाली दुकानदार शैलेश कुमार की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निगम गोदाम से डीएसडी कराये गये खाद्यान्न की जांच की गई। जांच के क्रम में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई। दुकानदार को निदेशित किया गया कि सभी कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण करते समय ही नमक भी वितरण करेंगे। सभी अंत्योदय परिवारों के बीच चीनी वितरण करना सुनिश्चित करेंगें।

डीलर शादाब अली की दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान गोदाम से डीएसडी कराये गये खाद्यान्न की जांच की गई। जांच में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई। दुकानदार द्वारा चीनी वितरण योजना के लिए राशि जमा नहीं करने के कारण चीनी का डीएसडी नहीं कराया जा सका है। डीलर को सख्त निदेश दिया गया कि चीनी वितरण योजना के लिए राशि जमा करते हुए अंत्योदय परिवारों को चीनी उपलब्ध करायें, अन्यथा अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT