टाटा स्टील के खनन स्थलों में स्तन कैंसर जागरुकता सत्र आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • जोडा और नोआमुंडी में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

चाईबासा/जमशेदपुर। टाटा स्टील के ओर, माइन्स और क्वेरीज (ओएमक्यू) डिवीजन एवं टाटा ट्रस्ट्स द्वारा नोआमुंडी और जोडा में शुक्रवार को एक कैंसर जागरुकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें इस क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। टाटा स्टील के समुदाय के सदस्य और महिला कर्मचारियों के बीच स्तन कैंसर एवं उसके शुरुआती पहचान के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया।

इस सत्र में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों (अधिकारी और गैर-अधिकारी) ने भाग लिया। इसमें अनुबंध कार्यबल और आसपास के समुदाय की महिलाएं भी शामिल थीं। इस सत्र को टाटा स्‍टील की जेनरल मैनेजर (डेजिगनेट), मेडिकल सर्विसेज डॉ. विनीता सिंह और कंसल्टेंट एवं टाटा मेन अस्पताल के इंचार्ज (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. अमिताभ कुमार उपाध्याय ने संचालित किया।

प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ ने स्तन कैंसर से लड़ने में जागरुकता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती पहचान से उपचार के परिणामों में काफी सुधार होता है। महिलाओं से नियमित जांच और आत्म-परीक्षण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

डॉ विनीता सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरुकता के महत्व को दोहराया।

नोआमुंडी में इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में टाटा स्टील के जेनरल मैनेजर (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओएमक्यू) डॉ धीरेंद्र कुमार, साथ ही स्थानीय ब्लॉक सदस्य और समुदाय के सदस्य शामिल थे।

सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को शुरुआती पहचान, स्तन कैंसर के लक्षण और संकेत और उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना था। यह पहल टाटा स्टील की अपने कार्यबल और व्यापक समुदाय के भीतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8